पलामू: पुरानी रंजिश में की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पीपरा पुलिस ने ग्राम मधुबना में हुए हत्याकांड का महज 24 घंटे के...

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पीपरा पुलिस ने ग्राम मधुबना में हुए हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है. पुलिस की विशेष छापामारी टीम ने मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पंडवा मोड़ से हुई गिरफ्तारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंडवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था.

Also Read: गिरिडीह लूटकांड का खुलासा, 2.07 लाख लूटने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर बलुआ बरामद

मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश सिंह, पिता मुंगेश्वरी सिंह उर्फ मोरा सिंह, निवासी ग्राम मधुबना, थाना पीपरा, जिला पलामू के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना लकड़ी के बेंट वाला बलुआ भी बरामद कर लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *