जामताड़ा: 13 साल से फरार लाल वारंटी को मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

Jamtara: लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर मिहिजाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. करीब...

लाल वारंटी को गिरफ्तार करती पुलिस
लाल वारंटी को गिरफ्तार करती पुलिस

Jamtara: लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर मिहिजाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. करीब 13 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मिहिजाम थाना कांड संख्या 80/2012 के नामजद लाल वारंटी राजेश शर्मा, पिता मुकेश शर्मा, निवासी न्यू कॉलोनी, पोखर तल्ला, मिहिजाम, लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिहिजाम पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

कार्रवाई में पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में ASI सूबेदार प्रसाद यादव, ASI सोनेलाल किस्कू, हवलदार उमेश राय, आरक्षी रजनीश तथा आरक्षी अजीत कांति की भूमिका सराहनीय रही. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

ALSO READ: पाकुड़: संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ 29 जुलाई से शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *