Bermo: बिना परमिट के बस संचालन को लेकर मंगलवार को बोकारो थर्मल के लाल चौक पर जमकर हंगामा हुआ. बोकारो थर्मल से हजारीबाग तक जाने वाले स्थानीय छोटे वाहन मालिकों ने विजय रथ बस के अवैध परिचालन का कड़ा विरोध करते हुए उसका घेराव किया. नेहा, जयराम और श्रीशिव बस के चालकों समेत स्थानीय ट्रांसपोर्टरों का आरोप था, कि नावाडीह से सारुबेड़ा, पिलपिलो, बोकारो थर्मल होकर हजारीबाग मार्ग पर चलने वाली पप्पू उर्फ बबलू कुशवाहा की विजय रथ बस के पास वैध परमिट नहीं है. जबरन सवारी ढोने से स्थानीय वाहन मालिकों के रोजगार पर संकट खड़ा हो रहा है.
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे SI मनोज कुमार सिंह
वहीं, हंगामे की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना के SI मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बस को वापस भेजते हुए मामला शांत कराया. मौके पर मंटू गुप्ता, परमेश्वर नायक, भुनेश्वर साव और नीरज कुमार साव सहित अन्य वाहन मालिकों ने प्रशासन से बिना परमिट चलने वाली बसों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
