चक्रधरपुर: C.I.S.C.E जोनल ताइक्वांडो में संत जेवियर्स के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Chakradharpur: जमशेदपुर के विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित C.I.S.C.E जोनल चयन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, चक्रधरपुर के विद्यार्थियों...

चक्रधरपुर
विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Chakradharpur: जमशेदपुर के विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित C.I.S.C.E जोनल चयन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया. मंगलवार को विद्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

चार पदकों के साथ बढ़ाया विद्यालय का गौरव

अंडर-17 वर्ग में अनुष्का मुंडरी ने 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अर्जुन गगराई ने 51-55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया. वहीं अंडर-14 वर्ग में संस्कृति कुमारी ने 29-32 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और आदित्य कुमार ने 32-35 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया. साहिल सामड और अभिराज सिंह ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया.

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विद्यालय के प्राचार्य फादर एस. पुथुमय राज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ: कोडरमा: नवलशाही चौक पर दुकानदारों का अतिक्रमण, सड़क खाली कराने की मांग

मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम

पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने आगामी जोनल प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *