Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल कोबरा कमांडेंट अजय मलिक से मिले राहुल गांधी

दिल्ली/ रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित...

दिल्ली/ रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित आवास पर पहुंचकर कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात की. यह मुलाकात भावुक और प्रेरणादायक रही, जहां राहुल गांधी ने झारखंड के सारंडा जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए घायल हुए जांबाज अधिकारी का हौसला बढ़ाया.
असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक झारखंड के चाईबासा इलाके में एक नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक शक्तिशाली आईईडी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,। इस हादसे में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया, लेकिन उनकी आंखों में देश सेवा की चमक और चेहरे पर दृढ़ता आज भी कायम है. मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने अजय मलिक के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके परिजनों से भी बात की. राहुल गांधी ने इस दौरान कहा,अजय मलिक का अदम्य साहस और अटूट मनोबल हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिस वीरता का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *