Bandgaon: बंदगांव प्रखंड के एक गरीब परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने लंबी बीमारी से दिवंगत हुए 38 वर्षीय मन्ना गोप के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की. जानकारी के अनुसार, मन्ना गोप गुजरात में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. लगभग छह माह पूर्व तबीयत बिगड़ने पर वे अपने गांव लौट आए थे. लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे मन्ना गोप का उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है.
शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल एवं समाजसेवी अमूल्य मंडल मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस दौरान सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करनी चाहिए. इस अवसर पर बसंती देवी, दुर्गा कोड़ा सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे.
ALSO READ: बोकारो: 6 माह बाद भी नहीं मिला 15 लाख मुआवजा, आश्रितों का इंतजार जारी
