रांची पुलिस की पहल: 29 जुलाई को जिले के सभी थानों में लगेगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP खुद सुनेंगे जनता की समस्याएं

Ranchi: जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए रांची पुलिस द्वारा हर सप्ताह की भांति इस बुधवार को जिले...

Ranchi

Ranchi: जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए रांची पुलिस द्वारा हर सप्ताह की भांति इस बुधवार को जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. SSP राकेश रंजन के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सीधे सुनने के लिए जिले के आला पुलिस अधिकारी स्वयं विभिन्न थानों में उपस्थित रहेंगे.

SSP खुद सुनेंगे आम लोगों की समस्या

SSP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को हल करेंगे.

  • लोअर बाजार थाना: SSP
  • गोंदा थाना: सिटी SP
  • धुर्वा थाना: ट्रैफिक SP
  • रातू थाना: ग्रामीण SP
  • सुखदेवनगर थाना: ASP कोतवाली

जिले के अन्य थानों में संबंधित इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी नागरिकों की शिकायतें सुनने के लिए उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: नॉन स्टॉप बारिश से ओडिशा में स्कूल बंद, समाजसेवी ने की पश्चिम सिंहभूम में भी छुट्टी की मांग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *