NewsWave Desk : संसद के मानसून सत्र के पहले बुधवार को विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स ने संसद भवन में मीटिंग की. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी सांसद शामिल हुए. इस मीटिंग में दोनों सदनों को लेकर रणनीति बनाई गई है. बुधवार को भी सदन में पेपर लीक मामले में चर्चा होनी है. वहीं पेपर लीक के खिलाफ लाये जा रहे बिल पर भी चर्चा की जानी है. ऐसे में विपक्ष का लगातार कहना है कि सरकार पेपर लीक मामले में गंभीर नहीं है. मीटिंग की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एंटी पेपर लीक बिल सिर्फ दिखावे के लिए लाया है. जानकारी हो कि अब तक का मानसून सत्र हंगामे के बीच गुजरा है. हालांकि मंगलवार को पेपर लीक पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से चर्चा की गयी.
लाठीचार्ज पर सरकार को जवाब देना होगा
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और पीएम PM मोदी को जवाब देना होगा कि बच्चों पर हमला करने का आदेश किसने दिया.
किरेन रिजिजू ने विपक्ष को घेरा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद शुरू होने से पहले विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कल बिल पर न बोलकर राजनीति कर रहे थे. बुधवार को उम्मीद है कि राहुल गांधी और बाकी लोग बिल पर बोलेंगे. इतने महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा हो रही है और वे लोग इधर-उधर की बातें करके, राजनीतिकरण करके ध्यान भटकाना चाहते है.
ALSO READ : भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा ! IPL 2027 में KKR से जुड़ेंगे
