भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा ! IPL 2027 में KKR से जुड़ेंगे

Newswave Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. यह...

Ryan ten Doeschate
Indian team's assistant coach resigns! Ryan ten Doeschate to join KKR for IPL 2027.

Newswave Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. यह फैसला टीम इंडिया के यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद सामने आया है. साथ ही यह भी तय हो गया है कि वह IPL 2027 में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ेंगे. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टेन डोशेट ने यूके दौरे के दौरान ही BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी.

इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह टीम इंडिया के सहायक कोच का पद छोड़ सकते हैं. इंग्लैंड दौरे पर भारत को टी20 और वनडे दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) को गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम का सहायक कोच बनाया गया था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए यह जिम्मेदारी छोड़ना चाहते हैं.

KKR से रहा है पुराना नाता

रयान टेन डोशेट का KKR के साथ पुराना रिश्ता रहा है. वह पहले टीम के खिलाड़ी रहे और 2012 व 2014 में KKR की खिताबी जीत का हिस्सा थे. इसके बाद 2022 में उन्होंने टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली और 2024 तक सपोर्ट स्टाफ में शामिल रहे. बाद में उन्होंने KKR छोड़कर टीम इंडिया के साथ काम शुरू किया. उनके सहायक कोच रहते हुए भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. हालांकि इस दौरान टीम को कुछ बड़ी हार भी झेलनी पड़ी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई. वहीं घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3 और दक्षिण अफ्रीका से 0-2 की सीरीज भी हार गई.

ALSO READ: Lock Upp 2: फिनाले से पहले शिल्पा शिंदे बाहर, अब इन 3 के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *