बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे बुधन कुमार का किराना दुकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि दुकान में रखे सामान के साथ-साथ नगद रुपये भी आग की चपेट में आकर जल गए. स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली, कि देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था. बताया जा रहा है कि बुधन कुमार इसी किराना दुकान के व्यवसाय से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे. अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवनयापन शुरू कर सकें.

