पलामू: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा

पलामू: पलामू उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत कराए गए जल आकलन से...

Palamu DC
पदाधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी

पलामू: पलामू उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत कराए गए जल आकलन से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की. बैठक में पलामू जिले के 19 पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्ल्यूएससी) के सदस्यों को निर्देश दिया, कि जिन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं घरों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) की व्यवस्था नहीं है, उसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वहां शीघ्र शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

बजट के अनुसार राशि का उपयोग करने का निर्देश

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को जल अर्पण दिवस मनाने वाले गांवों के लिए यूजर आईडी तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल अर्पण दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान उपलब्ध कराए गए बजट के अनुसार राशि का समुचित उपयोग करने का भी निर्देश दिया.

ये रहे उपस्थित 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा आईईसी एवं एसएलडब्ल्यूएम के जिला समन्वयक सहित जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सीसीएल मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *