Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, हजारीबाग में सड़क पर उतरे विधायक प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को पूरे झारखंड में...

Jharkhand bandh
BJP calls for Jharkhand bandh in protest against action taken against students

Hazaribagh: रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया गया. बंद के समर्थन में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक को जाम कर सड़क पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों के आंदोलन के प्रति सरकार के रवैये पर सवाल उठाए. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और केवल CBI जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकार को छात्रों से डरने की जरूरत क्यों पड़ रही है.

सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में विधायक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर छात्रों की मांग मानने में सरकार को पैसे की जरूरत है, तो भाजपा सड़क पर भीख मांगकर पैसा जुटाकर देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए.

निष्पक्ष जांच की मांग

भाजपा नेताओं ने रांची में छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को दबाने के बजाय सरकार को उनके साथ बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक पर यातायात बाधित किया. सड़क जाम होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

ALSO READ: चाईबासा: 10 लाख के इनामी समेत भाकपा (माओवादी) के 4 नक्सलियों ने पुलिस-CRPF के समक्ष किया आत्मसमर्पण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *