AIDEOA ने कंपनी हित में 5 सूत्रीय मुद्दों पर की प्रबंधन के साथ चर्चा

धनबाद: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एण्ड ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA) के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने हेतु...

AIDEOA
बैठक करते बीसीसीएल निदेशक और AIDEOA प्रतिनिधिमंडल

धनबाद: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एण्ड ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA) के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने हेतु बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को पत्र देकर बैठक का अनुरोध किया था. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CMD के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन आकस्मिक कारणों से उनके धनबाद से बाहर रहने के कारण यह बैठक उनके साथ नहीं हो सकी.

इसके उपरांत बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह ने AIDEOA प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत वार्ता की. इस बैठक में मुख्य रूप से कंपनी के उत्पादन बढ़ाने, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कोयले की गुणवत्ता (क्वालिटी) में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की गई.

माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ अलग-अलग की जाएगी बैठक 

वार्ता के दौरान निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह ने कहा, कि कंपनी के उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता सुधार के लिए क्षेत्रीय (Area) स्तर पर माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के AIDEOA के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर के अनुभवों और तकनीकी सुझावों के आधार पर उत्पादन और कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किया जा सके.

भविष्य में भी हर परिस्थिति में कंपनी के साथ खड़ा रहेगा AIDEOA 

AIDEOA के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से प्रबंधन को आश्वस्त किया कि AIDEOA हमेशा कंपनी के हित में कार्य करता रहा है और भविष्य में भी हर परिस्थिति में कंपनी के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा निर्धारित उत्पादन एवं डिस्पैच लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन के सभी सदस्य पूर्ण सहयोग देंगे तथा हर संभव प्रयास करेंगे.

बैठक के दौरान संगठन एवं प्रबंधन के बीच सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में विचार-विमर्श हुआ तथा कंपनी के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की गई. AIDEOA ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबंधन एवं तकनीकी कर्मियों के संयुक्त प्रयास से बीसीसीएल में उत्पादन, सुरक्षा और गुणवत्ता के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे.

ये रहे उपस्थित 

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में AIDEOA के प्रतिनिधियों में विजय यादव, वाई. के सिंह, रवि ओंकार , उमाकांत राय, शिव शंकर महतो, अमित झा, अमित नारायण, अमित कुमार सिंह, बीगू साव, बालेश्वर पंडित, रंजय सिंह और धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: HC ने राज्य में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट को सख्ती से लागू करने का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *