कोडरमा में गुरु पूर्णिमा पर आस्था का संगम, गायत्री चेतना केंद्र में 12 घंटे का अखंड जप और मेधावी छात्राओं का सम्मान

Koderma: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर डोमचांच स्थित गायत्री चेतना केंद्र में श्रद्धा, साधना और सेवा का भव्य आयोजन किया गया....

Koderma
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र में 12 घंटे का अखंड जप

Koderma: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर डोमचांच स्थित गायत्री चेतना केंद्र में श्रद्धा, साधना और सेवा का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जप, पंचकुण्डीय यज्ञ, विभिन्न संस्कार और मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया.

अखंड गायत्री जप से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अखंड गायत्री मंत्र जप के साथ हुई. इसके बाद व्यास पूजन और पंचकुण्डीय हवन यज्ञ का आयोजन कई पालियों में संपन्न कराया गया. वैदिक विधि-विधान के साथ नामकरण, अन्नप्राशन और दीक्षा संस्कार भी कराए गए. सामूहिक संकल्प और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया.

नीट में सफल छात्राओं को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को सम्मानित किया गया. सृष्टि सजल ने 611 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 6867 प्राप्त किया, जबकि श्रेया कंधवे ने 568 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24812 हासिल की. दोनों छात्राओं को गायत्री मंत्र दुपट्टा ओढ़ाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का आह्वान

गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग संस्कार, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए. इसी उद्देश्य से चार बहनों को मंत्र पट्टा देकर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रेरणादायक रील बनाने के लिए प्रेरित किया गया. रांची से पहुंचे सुरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि विश्वास, समर्पण और नियमित साधना के माध्यम से ही गुरु कृपा प्राप्त होती है. इस अवसर पर उन्हें भी मंत्र दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

70 पौधों के वितरण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 70 पौधों का वितरण किया गया. “एक व्यक्ति-एक वृक्ष” के संकल्प के साथ उपस्थित लोगों ने पौधारोपण करने का प्रण लिया.
ALSO READ: ज्यादा प्रोटीन, ज्यादा फाइबर और ज्यादा वर्कआउट भी बन सकते हैं नुकसान की वजह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *