पशु तस्करी के आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई कल

Ranchi: पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मो जावेद की ओर दाखिल जमानत याचिका पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत में...

RANCHI CIVIL COURT

Ranchi: पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मो जावेद की ओर दाखिल जमानत याचिका पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है. मामले में डोरंडा थाना में केस दर्ज हुआ था. मामला एक जुलाई 2026 का है. मामले में मो जावेद के अलावा पिता-पुत्र माटी व मासुम कुरैसी, बुलंद कुरैसी, राजू कुरैसी, शहनाबाज कुरैसी एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

क्या है मामला

एक जुलाई की रात जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह, सशस्त्र बल के साथ एंटी क्राइम चेकिंग कर थे. रात 11 बजे बखूंटी रोड से बिरसा चौक की ओर से काला शीशा लगा जायलो कार तेजी से आ रहा था, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक जायलो को लेकर डोरंडा की ओर तेजी से भागने लगा. तुरंत डोरंडा पुलिस को सूचना दी गयी. डोरंडा पुलिस ने झंडा चौक के समीप उक्तवाहन को रोक लिया. वाहन की जांच की गयी तो उसमें गौवंशीय पशु बरामद की गयी. उक्त गौवंशीय पशु को क्रुरता से बांध कर ठुंस कर रखा गया था. जिसके कारण एक बाछी की मौत हो गयी थी. उसमें सवार अन्य लोग फरार हो गये. केवल चालक को गिरफ्तार किया गया था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, डॉ. मनमोहन सिंह पर लगाए आरोपों के लिए माफी की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *