लोहरदगा: विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस, जिला कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति

Lohardaga: जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को राजेन्द्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत...

Lohardaga
विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस,

Lohardaga:  जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को राजेन्द्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 9 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. सभी को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.

अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है पार्टी

जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और अधिकारों के सम्मान का प्रतीक है. इसे पूरी गरिमा, एकजुटता और उत्साह के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है.

 जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 अगस्त का आयोजन संगठन की शक्ति, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का संदेश देने वाला बने. प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाए. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा तथा जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया.

कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी ली गई

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न अग्रणी संगठनों के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली गई. पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर जोर

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का अवसर है. लोहरदगा में इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया.

ये रहे मौजूद 

बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, जिला महासचिव सलीम अंसारी, नूर अहमद, सानियरों उरांव, रबिन्द्र सिंह खेरवार, संतोषी उरांव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, सत्यदेव भगत, यूनुस अंसारी, अनीश अहमद, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, रामदेव उरांव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दानिश अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरी भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि 9 अगस्त का विश्व आदिवासी दिवस लोहरदगा में आदिवासी सम्मान, सामाजिक न्याय, संगठनात्मक एकता और जनभागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया.
ALSO READ :  चक्रधरपुर में PDS व्यवस्था पर संकट: 18 महीने का भुगतान लंबित, सितंबर से अनाज उठाव बंद करने की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *