Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर राज्यभर में बड़े पैमाने पर प्रशाखा पदाधिकारियों (Section Officers – SO) का ट्रांसफर कर दिया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अफसरों पर गाज गिरी है.
सरकार ने पूरे राज्य में कुल 89 प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें दोनों प्रमुख चयन आयोगों से 11 अफसर शामिल हैं.
JPSC से पांच प्रशाखा पदाधिकारी हटाए गए
अधिसूचना के अनुसार, JPSC में दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत पांच प्रशाखा पदाधिकारियों को उनके मूल या नए विभागों में भेज दिया गया है. आयोग से हटाए गए अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं.
- धर्मजीत कुमार साहू
- नुपूर कुमारी
- रितेश कुमार अग्रहरी
- शिव शंकर प्रसाद
- सौरभ सिंह
फिलहाल JPSC में इन रिक्त हुए पदों पर किसी नए प्रशाखा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है.
JSSC में बड़े पैमाने पर बदलाव: छह का तबादला, 7 नए अफसरों की तैनाती
कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के प्रशासनिक ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया गया है. आयोग में कार्य कर रहे छह प्रशाखा पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर अन्य विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें शामिल हैं.

- सुधीर लकड़ा
- सुकरा भगत
- इनोसेंट टुडू
- चांद झा
- स्नेह राज रवि
JSSC में तैनात किए गए सात नए अधिकारी
वहीं दूसरी ओर, आयोग के कामकाज को सुचारू और गतिमान बनाए रखने के लिए सात नए प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
- कुमार भाष्कर
- कृष्णा कुमार हांसदा
- राहुल कुमार
- सुदिप्तो बोस
- अमित कुमार डे
- ओम प्रकाश राणा
- कुमारी रश्मि
