रांची: कांके रोड में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत

रांची: राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड से एक बड़ी घटना सामने आई है. सोमवार की देर रात राम मंदिर के...

रांची: राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड से एक बड़ी घटना सामने आई है. सोमवार की देर रात राम मंदिर के समीप एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में मिट्टी धंसने की वजह से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है. सोमवार को मजदूर नींव के लिए की गई गहरी खुदाई के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. वहां मौजूद मजदूर संभल पाते, उससे पहले ही दो लोग मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद मलबे से दोनों मजदूरों को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थीं. मृतकों की पहचान सुनील कुमार महतो और उपेंद्र गिरी के रूप में हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *