Click Here
Click Here
Click Here

गढ़वा पुलिस की आमजनों से अपील, त्योहारों पर शांति और भाईचारा बनाए रखें, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेंगी पैनी नजर

Ranchi/garhwa: मोहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस ने आमजनों से अपील की है. पुलिस ने जिलावासियों से शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द...

Ranchi/garhwa: मोहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस ने आमजनों से अपील की है. पुलिस ने जिलावासियों से शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने कीअपील की है. मोहर्रम पर्व को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और विशेष निगरानी की जा रही है. मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकलने को लेकर रूट तय की गई है. मोहर्रम के जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों से ही निकाले जा सकेंगे. जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ, आपत्तिजनक या उकसाने वाले गीतों और नारों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से लोगों से बिजली के तारों और खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है.

भ्रामक खबरों और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई

गढ़वा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है. किसी भी समुदाय, धर्म या व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं.

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

गढ़वा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, भड़काऊ पोस्ट या वीडियो की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. यदि किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी देनी हो तो जिला नियंत्रण कक्ष 6201261084, मीडिया सेल 7643984021 और आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

ALSO READ : हजारीबाग: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *