Click Here
Click Here
Click Here

गुमला नगर भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए: शिशिर गुप्ता

Gumla: लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष शिशिर गुप्ता ने जिला प्रशासन से गुमला नगर भवन के शीघ्र जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण की...

gumla shishir gupta

Gumla: लायंस क्लब गुमला फैमिली के अध्यक्ष शिशिर गुप्ता ने जिला प्रशासन से गुमला नगर भवन के शीघ्र जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण की मांग करते हुए कहा है कि यह भवन जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आम लोगों, विद्यार्थियों, कलाकारों एवं विभिन्न संस्थाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

गुमला की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

शिशिर गुप्ता ने कहा कि नगर भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि गुमला की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. वर्षों से यहां सरकारी कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, सम्मान समारोह, सेमिनार, प्रतियोगिताएं, सामाजिक सम्मेलन एवं जनहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. लेकिन समय पर रखरखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण भवन की दीवारों, छत, मंच, बैठने की व्यवस्था, विद्युत प्रणाली, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में भवन के अंदर पानी का रिसाव होता है, जिससे कार्यक्रमों का संचालन प्रभावित होता है. कई स्थानों पर प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. भवन की रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं में भी व्यापक सुधार की आवश्यकता है.

 नगर भवन के नवीनीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाए 

उन्होंने जिला उपायुक्त एवं संबंधित विभागों से अनुरोध किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर भवन के नवीनीकरण के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से भी इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर सहयोग एवं सकारात्मक पहल करने की अपील की. अंत में शिशिर गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और गुमला की जनता को शीघ्र ही एक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त नगर भवन की सौगात मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई गति देगा, बल्कि गुमला की प्रतिष्ठा को भी नई पहचान प्रदान करेगा.

AlsoRead:रांची में निगम का एक्शन: बरियातू रोड और डोरंडा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गुमटी-ठेले जब्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *