कोडरमा: देर रात घर में घुसा देवर? विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और...

Koderma

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और आभूषण छीनने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने शुक्रवार को तिलैया डैम ओपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसने का आरोप

पीड़िता उषा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति रामदेव यादव हैदराबाद में काम करते हैं और वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रहती हैं. आरोप है कि 24 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे उनके देवर संदीप कुमार कथित रूप से कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और गलत नीयत से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे चेहरे और नाक पर चोट आई.

बच्चों से मारपीट और आभूषण छीनने का आरोप 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं. इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये मूल्य के सोने के मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी सास को देने पर उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और कान की बाली खींच ली गई, जिससे कान में चोट आई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने आवेदन के साथ सदर अस्पताल, कोडरमा की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट भी संलग्न करने की बात कही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.इस संबंध में तिलैया डैम थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: कोडरमा: लापता 15 वर्षीय बालक को जयनगर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *