Bokaro: बालीडीह मोड़ स्थित विस्थापित महाविद्यालय बोकारो में शुक्रवार को लाइफ साइंस, होम साइंस एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रिया कुमारी ने की.
जैव विविधता एवं प्रेमचंद के साहित्य पर हुई चर्चा
प्रथम सत्र में बॉटनी एवं जूलॉजी विभाग की ओर से जैव विविधता एवं संरक्षण पर चर्चा हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर जनार्दन सिंह एवं प्रोफेसर रश्मि रेणु बाला ने उपरोक्त विषय के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया.
वहीं, दूसरे सत्र में प्रेमचंद और उनके साहित्य पर चर्चा हुई. 31 जुलाई को प्रेमचंद जयंती को ध्यान में रखते हुए हिंदी विभाग के प्रोफेसर जे.एन. राम ने प्रेमचंद की जीवनी और उनके साहित्य पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों में ऊर्जा भरने का काम किया. गृह विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. नीता रानी ने आधुनिक जीवन शैली में खानपान और स्वास्थ्य पर अपने विचार व्यक्त किए.

मोहम्मद रफी की जयंती पर गीतों की प्रस्तुति
कार्यक्रम के पहले सत्र का संचालन प्रोफेसर जे.एन. राम ने तथा दूसरे सत्र का संचालन डॉ. राणा प्रताप सिंह ने किया. कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद रफी की जयंती पर महाविद्यालय के दो पूर्व छात्र नंदलाल गोस्वामी तथा प्रवीण कुमार सिंह ने मोहम्मद रफी के गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
ALSO READ: पुलिस की सक्रियता से प्रतिबंधित पशु लदा दो वाहन जब्त, चार गिरफ्तार
