बोकारो थर्मल में DVC CSR की पहल से 50 टीबी मरीजों को छह महीने तक मिलेगा पोषाहार

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित DVC ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के लिए एक...

टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण
टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित DVC ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के लिए एक विशेष पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन DVC CSR एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

50 टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषाहार किट

DVC CSR के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 50 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए उनके बीच पोषाहार किट का वितरण किया गया. इस दौरान घोषणा की गई कि पंजीकृत लाभुकों को अगले छह महीनों तक हर माह की 30 तारीख को यह पोषाहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा.

पोषण से बढ़ेगी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DVC के GM (HR) ए.ए. कुजूर ने कहा कि पोषण की कमी टीबी के मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनती है, इसलिए प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम और राज्य सरकार के सहयोग से यह योजना शुरू की गई है. वहीं आशा सेवा केंद्र गोमिया के जिला समन्वयक हेमंत कुमार झा ने DVC CSR की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार जताया और उम्मीद जताई कि टीबी के पूर्ण उन्मूलन तक यह सहयोग जारी रहेगा.

DVC हॉस्पिटल के DGM हेल्थ डॉ. संजय कुमार ने भी स्पष्ट किया कि नियमित और पौष्टिक आहार मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और वे तेजी से स्वस्थ होंगे. इस अवसर पर DVC के कार्यपालक प्रशिक्षु अंकित राज, CSR के भैरव महतो, जीवाधन महतो, रमेश यादव, विकास यादव, विनोद भाटिया तथा स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम नितिन सिंह, STLS नरेंद्र प्रजापति और STS आनंद प्रसाद हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोडरमा: लापता 15 वर्षीय बालक को जयनगर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *