Click Here
Click Here
Click Here

वर्ल्ड कप जीत के बाद धोनी की पोस्ट पर गंभीर का बयान बना चर्चा का विषय

NEWS DESK: 8 मार्च 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब...

NEWS DESK: 8 मार्च 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर टीम, सपोर्ट स्टाफ और फैंस को बधाई दी.धोनी ने अपने पोस्ट में टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे एक शानदार पल बताया. उन्होंने हेड कोच की मुस्कान और उनकी तीव्रता की तारीफ की. वहीं, अंत में जसप्रीत बुमराह को “चैंपियन बॉलर” बताते हुए उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Gautam Gambhir का बयान चर्चा में

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस पोस्ट के करीब एक सप्ताह बाद भारतीय टीम के हेड कोच Gautam Gambhir ने इस पर प्रतिक्रिया दी. RevSports Trailblazers Conclave में बोलते हुए गंभीर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि धोनी वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए और उन्होंने उन्हें मुस्कुराने को कहा. हालांकि, गंभीर ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि एक दिन धोनी उनकी भूमिका में हों, ताकि वह भी उनके लिए वैसी ही टिप्पणी कर सकें. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उस समय धोनी डगआउट से मुस्कुराते नजर आएंगे. गंभीर के इस बयान को सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स तंज के रूप में देख रहे हैं, जिसके बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *