JPSC में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चतरा में BJYM का मशाल जुलूस, CM से इस्तीफे की मांग

Chatra: झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चतरा में...

चतरा में मशाल जुलूस निकालते BJYM कार्यकर्ता
चतरा में मशाल जुलूस निकालते BJYM कार्यकर्ता

Chatra: झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चतरा में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और JPSC भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

BJYM नेताओं ने कहा कि यह मशाल जुलूस सरकार को चेताने के लिए निकाला गया है. उनका आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और JPSC जैसी महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में कथित घोटालों को रोकने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार रोजगार देने के बजाय रोजगार बेचने का काम कर रही है, जिससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास टूट रहा है.

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिला. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अपने वादों से आखिर क्यों पीछे हट गई.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

BJYM ने राज्य सरकार से JPSC भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ALSO READ: गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत में कृषि विभाग ने बांटे मूंग बीज, 30 किसानों को मिला लाभ

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *