चतरा में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार

Chatra: जिले की इटखोरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 5 ग्राम ब्राउन...

brown sugar
Police action against brown sugar in Chatra; youth arrested

Chatra: जिले की इटखोरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतिज गांव निवासी राजू कुशवाहा के रूप में हुई है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर भूरकुंडा जंगल स्थित दारीदाग मोड़ के समीप पुल के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से काले प्लास्टिक में रखी कागज की पुड़िया से 5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. इसके आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

मामले को लेकर NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

मामले में इटखोरी थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ इटखोरी थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. नशा कारोबार में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: कोडरमा: 11 करोड़ की लागत से बना डिग्री कॉलेज का अब तक नहीं हुआ उद्घाटन, अधर में हजारों छात्रों का भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *