Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़,डीजीपी ने किया शुभारंभ

रांची: झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस...

Oplus_16908288

रांची: झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आगाज हो गया. मंगलवार को डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का डीजीपी तदाशा मिश्र ने शुभारंभ किया. इस दौरान झारखंड पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थे. यह प्रतियोगिता 17 से 19 मार्च तक चलेगी.

इन इकाइयों की टीमें ले रही हिस्सा:

– झारखंड सीआईडी

– झारखंड एटीएस

– झारखंड एसीबी

– झारखंड जगुआर

– आईटीएस और संचार एवं तकनीकी सेवाएं.

– रेल जमशेदपुर व रेल धनबाद.

– पीटीसी पदमा, जेपीए हजारीबाग और जेब्ल्यूएफएस नेतरहाट.

प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न प्रमुख केंद्रों पर किया जाएगा:

– मोहराबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और परिसर के हॉल.

– डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर.

– टाटीसिलवे स्थित जैप 2 परिसर.

– होटवार स्थित जैप 10 परिसर.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *