NewsWave Desk : इंस्टाग्राम में पीएम PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने पीएम PM नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को गाली देने वाली छात्रा को माफी देने की बात कहीं. इस पर कांग्रेस ने हमला किया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मोदी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कटू भाषा का इस्तेमाल करते है. इसके साथ ही झूठे आरोप भी लगाते है. मोदी खुद को नॉन बायोलॉजिकल बताते है. इन्हें विक्टिम कार्ड खेलना पसंद है. जयराम रमेश ने इस संबंध में एक्स X में पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते है. विरोधियों को बदनाम करने के लिये अपनी सार्वजनिक सभाओं में, बल्कि संसद के भीतर भी बार-बार झूठ फैलाते हैं. इतना ही नहीं पीएम संसद के अंदर और बाहर अपशब्द कहने वालों को पूरा संरक्षण देते है.
देश को इंतजार लाखों युवाओं से माफी मांगे PM
जयराम रमेश ने कहा कि देश को इंतजार है कि पीएम PM नीट यूजी NEET – UG पेपर लीक में जिन युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है, उनसे माफी मांगे. छात्र आंदोलन में गृह मंत्रालय के संरक्षण में छात्रों पर हमला हुआ. इस बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भी पीएम PM को माफी मांगनी चाहिये. पूरा देश राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए चंदा चोरी, आस्था धोखा प्रकरण पर भी प्रधानमंत्री से माफी की अपेक्षा कर रहा है.

इंस्टाग्राम सभाएं अब लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती
जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने हमारे युवाओं को माफ कर दिया है. यह देश और उन युवाओं का अपमान है, जिन्होंने उनकी सरकार के दौरान पीड़ा झेली और जो पूरी तरह न्यायोचित रूप से उनसे माफी की मांग कर रहे है. उन्होंने आखिर में कहा कि प्रधानमंत्री की इंस्टाग्राम सभाएं अब किसी को बेवकूफ नहीं बना सकती.
ALSO READ : RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन बढ़ाने की तैयारी, घर खरीदारों पर पड़ेगा असर
