रांची : रांची में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर अहम सूचना सामने आई है. काशिश यूटिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने नोटिस जारी कर बताया है कि वैश्विक गैस संकट के कारण एलपीजी सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है. कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस का उपयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक खपत से बचें. साथ ही इंडक्शन कुकटॉप, माइक्रोवेव ओवन जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग की भी सलाह दी गई है.कंपनी ने अपने नोटिस में कहा है कि यह स्थिति तब तक बनी रह सकती है जब तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. काशिश यूटिलिटी सर्विसेज ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए अपने वितरकों के साथ लगातार काम कर रहे हैं. उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि सभी तक गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके
रांची में LPG सप्लाई पर असर के बीच सेल सिटी के लोगों से बचत की अपील
रांची : रांची में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर अहम सूचना सामने आई है. काशिश यूटिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने नोटिस जारी...
सम्बंधित ख़बरें
