गुमला में चोरी करने घुसे तीन युवक भीड़ के हत्थे चढ़े, रस्सी से बांधकर एक घंटे तक पीटा, पुलिस ने बचायी जान

Gumla: शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने देखते ही देखते सनसनीखेज मोड़ ले लिया. बंद घर में...

Three youths who entered Gumla to steal were caught by a mob, tied with ropes and beaten for an hour; police saved their lives.

Gumla: शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने देखते ही देखते सनसनीखेज मोड़ ले लिया. बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने तीनों के हाथ रस्सी से बांध दिये और करीब एक घंटे तक उनकी जमकर पिटाई की. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी थी कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था. जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गया था. इसी दौरान तीन युवक घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गये. पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को सूचना दी. घर लौटते ही अनिरुद्ध और मोहल्ले के लोगों ने तीनों को चोरी करते रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़े गये युवकों की पहचान टुडूरमा निवासी सौरभ साहू, घाघरा निवासी महेश सिंह और मुरली बगीचा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है. लोगों का आरोप है कि तीनों नशे की हालत में थे.

यह भी पढ़ें: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग की जांच जारी अघोषित आय उजागर, भारी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

पिटाई के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

भीड़ और पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने कथित रूप से बताया कि वे ब्राउन शुगर के आदी हैं और शांति नगर में ही उन्हें नशीला पदार्थ मिलता है. यह जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कथित तौर पर ब्राउन शुगर बेचने वाले अनिल साहू के घर पहुंच गये.

शिकायत के बाद पुलिस की छापेमारी

वार्ड सदस्य अनिल यादव की सूचना पर इंस्पेक्टर विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों की शिकायत पर अनिल साहू के घर की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आयी. इसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: A S राजीव को सौंपा गया कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का प्रभार

‘चाची’ के नाम से चर्चित महिला की तलाश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में “चाची” के नाम से प्रसिद्ध एक महिला ब्राउन शुगर के कारोबार का संचालन करती है. छापेमारी के दौरान वह घर पर नहीं मिली. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *