Jamtara: जिले में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी को लेकर शनिवार को पंचायतवार निरीक्षण अभियान चलाया गया. DC आलोक कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति की जांच की.
आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र समेत योजनाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, PDS दुकान, मनरेगा योजना, आवासीय विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों और कर्मियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली.

ALSO READ: जामताड़ा: 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, CPIM ने बनाई रणनीति
अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश
करमाटांड़, नाला, फतेहपुर, कुंडहित और जामताड़ा प्रखंड की पंचायतों में वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान योजनाओं के बेहतर संचालन, अभिलेखों के रखरखाव और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए.
