जामताड़ा: 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, CPIM ने बनाई रणनीति

Jamtara: विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित अखिल भारतीय जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए जामताड़ा में...

Jamtara

Jamtara: विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित अखिल भारतीय जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए जामताड़ा में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी को लेकर सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में विभिन्न जन संगठनों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मोहन मंडल ने की. इस दौरान आंदोलन की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

जन मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी

बैठक में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की गारंटी, सम्मानजनक रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. साथ ही सभी कृषि उत्पादों पर कानूनी एमएसपी लागू करने और किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग भी रखी गई.

मजदूर और किसानों की मांगों पर जोर

बैठक में ग्रामीण और शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्य दिवस और मजदूरी बढ़ाने, जल-जंगल-जमीन पर कॉरपोरेट लूट रोकने, स्कीम वर्कर्स, अनुबंधित और अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान काम के लिए समान वेतन की मांग की गई.इसके अलावा मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, प्रस्तावित विधेयकों को रद्द करने, निजीकरण और स्थायी नौकरियों के ठेकाकरण पर रोक लगाने तथा विस्थापितों को उचित मुआवजा और पुनर्वास देने की मांग भी उठाई गई.

बड़ी भागीदारी की अपील

बैठक में सीआईटीयू के पश्चिम संताल परगना क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष चंडी दास पुरी, सचिव लखन लाल मंडल, रसोइया यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल, किसान सभा के अशोक भंडारी, खेतिहर ग्रामीण मजदूर यूनियन के सुकुमार बाउरी, मुकीमा बीबी, मैना सिंह, आरती, भवानी और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन की सोनामनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से 10 अगस्त के जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया. वामपंथी एवं प्रगतिशील जन संगठनों, किसान और खेत मजदूर संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई.
READ ALSO: UPSC मेडिकल परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास जुटने पर रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *