चाईबासा टेबो घाटी में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

Chaibasa: टेबो थाना क्षेत्र के पराया और कंडियांग हॉकी मैदान के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

चाईबासा घाटी में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर
चाईबासा घाटी में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर

Chaibasa: टेबो थाना क्षेत्र के पराया और कंडियांग हॉकी मैदान के समीप शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मनीला बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

साप्ताहिक हाट से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेबो थाना क्षेत्र के चाकी में प्रत्येक शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने के लिए बंदगांव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए थे. हाट से वापस लौटने के दौरान रांची की ओर से आ रही मनीला बस से तीखे मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त बस और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि मृतकों की पहचान बंदगांव थाना की सहायता से कराई जा रही है. पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों मृतकों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग की जांच जारी अघोषित आय उजागर, भारी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *