कोडरमा: दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, रसोई में लगी आग पर पाया काबू

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित पूर्णानगर में शनिवार अपराह्न एक घर की रसोई में आग लगने...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित पूर्णानगर में शनिवार अपराह्न एक घर की रसोई में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से रसोई का सामान, बर्तन और करीब एक महीने का राशन जलकर राख हो गया. घटना में गृहस्वामी को लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.

खाना बनाने के बाद नीचे आई थी महिला

जानकारी के अनुसार पूर्णानगर निवासी फल व्यवसायी सुनील सोनी की पत्नी शनिवार को करीब 3 बजे दूसरे तल्ले पर स्थित रसोई में खाना बना रही थीं. खाना बनाने के बाद वह नीचे आ गईं. कुछ देर बाद पड़ोसियों ने रसोई घर से धुआं और आग की लपटें निकलते देख शोर मचाया.

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

राशन और घरेलू सामान जलकर नष्ट

गृहस्वामी सुनील सोनी ने बताया कि आग में रसोई में रखा करीब एक महीने का राशन, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ALSO READ: लोहरदगा: शुभम साहू हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी कट्टा और गोली बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *