कोडरमा: खबर संकलन के दौरान यूट्यूबर से मारपीट का आरोप

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र में खबर संकलन के दौरान एक यूट्यूबर के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का मामला सामने...

कोडरमा
यूट्यूबर से मारपीट का आरोप

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र में खबर संकलन के दौरान एक यूट्यूबर के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है. यूट्यूबर रतन कुमार साव ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है.

मोबाइल तोड़ा,वीडियो डिलीट करने का आरोप

रतन साव ने बताया कि खरखार गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर वह 1 अगस्त की सुबह घटनास्थल पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसमें मौजूद फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए. उन्होंने 10 हजार रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप

वहीं पुतुल देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि रतन साव विवाद में पक्ष लेते हुए गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जमीन विवाद का मामला पहले से कोर्ट में लंबित है.

ALSO READ: कोडरमा: भाकपा माले के जन संगठन झामस की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

पुलिस कर रही जांच

नवलशाही थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *