Koderma: 1 अगस्त को झामस की जिला स्तरीय बैठक महेशपुर चौक स्थित डॉ. भुनेश्वर ठाकुर के घर पर झामस जिला सचिव राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से माले कोडरमा जिला प्रभारी सीताराम सिंह व जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित थे.
सदस्यता अभियान और राष्ट्रीय सम्मेलन पर हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार छात्र-नौजवानों के आंदोलन से पीछे हटने को मजबूर हुई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में संसद का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आंदोलन से घबराकर संसद से नदारद हैं.
उन्होंने कहा कि गांव-ग्रामीण स्तर पर बड़े पैमाने पर झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) का सदस्य बनाया जाना है. उपस्थित साथियों ने निर्णय लिया कि 15 अगस्त से पहले 10 हजार सदस्य बनाए जाएंगे. साथ ही नवंबर में गिरिडीह जिले के सरिया में आयोजित होने वाले झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में माले जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद पांडे, भागीरथ सिंह, चांद अख्तर, चौधरी मेहता, अमर कुमार, महेंद्र चौधरी, सुरेश यादव, जागेश्वर साव, विनोद दास, रंजीत कुमार, रोहित कुमार मेहता, असगर अंसारी, राजू साव और कृष्णकांत मेहता उपस्थित थे.
