Koderma: डोमचांच मे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने की. इस मौके पर बीडीओ भोला पांडेय उपस्थित रहे. बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया. प्रमुख सत्यनारायण यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया. जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सबसे पहले शहीद चौक, डोमचांच में सुबह 8:20 बजे ध्वजारोहण होगा. इसके बाद प्रखंड मुख्यालय में 9:00 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 9:30 बजे, रेफरल अस्पताल में 9:40 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:50 बजे, डोमचांच थाना में 9:55 बजे तथा नवलशाही थाना में 10:35 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. वहीं प्रमुख ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने की अपील की.
Home » झारखण्ड » कोडरमा: डोमचांच में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम
कोडरमा: डोमचांच में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम
Koderma: डोमचांच मे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई....
सम्बंधित ख़बरें
