बोकारो में विस्थापित महाविद्यालय की कार्यशाला समाप्त, छात्रों को मिला अकादमिक मार्गदर्शन

Bokaro: बालीडीह मोड़ स्थित विस्थापित महाविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रही संगोष्ठी एवं कार्यशाला का शनिवार को विधिवत समापन हो...

Bokaro

Bokaro: बालीडीह मोड़ स्थित विस्थापित महाविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रही संगोष्ठी एवं कार्यशाला का शनिवार को विधिवत समापन हो गया. समापन समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिया कुमारी ने किया.

विषय विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भौतिकी विभाग के प्रो. एन.के. पांडेय और रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. व्रजेश कुमार ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने अध्ययन की नई पद्धतियों और विषय की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला.

अंग्रेजी भाषा की महत्ता पर विशेष व्याख्यान

द्वितीय सत्र में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा पांडे ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए वर्तमान दौर में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि विश्व तेजी से वैश्विक एकीकरण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में बहुभाषी ज्ञान और विभिन्न संस्कृतियों की समझ अत्यंत आवश्यक हो गई है. इसी कारण अंग्रेजी भाषा का महत्व लगातार बढ़ रहा है.

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर

कार्यक्रम का संचालन प्रो. जे.एन. राम ने किया. समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रिया कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित होती है, बोलचाल की अशुद्धियां दूर होती हैं और मन की झिझक कम करने का अवसर मिलता है.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

ALSO READ:कोडरमा: खबर संकलन के दौरान यूट्यूबर से मारपीट का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *