पलामू: दिनदहाड़े महिला रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Medininagar: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर स्थित नई मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई. महिला रेलकर्मी के...

Palamu

Medininagar: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर स्थित नई मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई. महिला रेलकर्मी के किराये के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. पीड़िता ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

ड्यूटी पर गई थीं महिला रेलकर्मी

पीड़िता सरिता कुमारी डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत हैं और मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं.

वापस लौटीं तो टूटा मिला ताला

दोपहर करीब 2 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था.

आठ लाख के जेवर और 40 हजार नकद चोरी

चोर अलमारी से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद, कैनरा बैंक और पीएनबी के एटीएम कार्ड, रेलवे आईडी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. चोरी हुए जेवरात में सोने की नथ, कान की बालियां, जीतिया, टीका, अंगूठी, मंगलसूत्र और बच्चों के चांदी के आभूषण शामिल हैं.

संदिग्ध लोगों पर जताया शक

सरिता कुमारी ने मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य संदिग्ध लोगों पर चोरी का संदेह जताया है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

शाम तक शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है.

ALSO READ: MACP की मांग पर झारखंड के 24 जिलों में शिक्षकों का काला बिल्ला आंदोलन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *