पेपर लीक के बाद मृत छात्रों के परिजनों से मिलें राहुल गांधी, कहा – छात्रों को माफी की जरूरत नहीं

NewsWave Desk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वालों बच्चों के माता पिता से...

राहुल गांधी

NewsWave Desk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वालों बच्चों के माता पिता से मुलाकात की. इसकी जानकारी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर दी. एक्स पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने छात्रों पर हो रहे एफआईआर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो का जिक्र किया. एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि किसी माता पिता को अपने बच्चे को दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है. किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है. साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे मामले पेपर लीक होना, परीक्षाएं रद्द होना, सालों की तैयारी का एक ही रात में बर्बाद हो जाना समेत अन्य मुद्दों को उजागर करते है.

छात्रों को प्रधानमंत्री के माफी की जरूरत नहीं

एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री में छात्रों को माफ करने की बात कहने की हिम्मत भी है. वे किसी भी दुखी माता पिता से नहीं मिले. वे किसी ऐसे छात्र से नहीं मिले, जिसका भविष्य पेपर लीक होने की वजह से बर्बाद हो गया. राहुल ने कहा कि भारत के छात्रों को उनके माफी की जरूरत नहीं है. उन्हें उनसे माफी मिलनी चाहिए.

सिस्टम ईमानदार नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम छात्रों से ईमानदारी की उम्मीद करता है. जबकि सिस्टम खुद बेईमान है. इसके बाद भी प्रधानमंत्री छात्रों से माफी की बात करते है. प्रधानमंत्री क्या शोकाकुल परिवार से मिलें. जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है. उन लोगों की जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए. किसी भी माता पिता के लिये अपनी संतान को दुख में देखना सबसे अधिक तकलीफ की बात होती है.

डराकर चुप नहीं कर सकते

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को डराकर चुप नहीं किया जा सकता. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी. अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं. आप भारत के अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें.

 

ALSO READ : मुड़े-तुड़े और गंदे नोट देश पर डाल रहे बड़ा आर्थिक बोझ, 3 साल में 62.13 अरब नोट चलन से बाहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *