Gumla : जिला के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में हुई एक करोड रुपए के आभूषण लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बिहार के कैमूर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हाई स्पीड बाइक, फर्जी नंबर प्लेट सहित कई सामान बरामद हुए हैं. बताया जाता है कि सभी अपराधी किराए के मकान में रहते थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोचा है.

27 अप्रैल को हुई थी घटना
यहां बताते चले की 27 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से हथियार के बल पर करीब 1 करोड रुपए की जेवरात और नकद की चोरी की थी. बताया जाता है कि गिरफ्तार तीनों अपराधी तमिलनाडु के रहने वाले थे. हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कैमूर पुलिस ने गुमला पुलिस से संपर्क किया है और आगे कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : JPSC-JSSC आंदोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा! जयपाल सिंह स्टेडियम के हाई मास्ट लाइट टॉवर पर चढ़ा छात्र
