Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव डैम के उसी इलाके से मिला है, जहां पारंपरिक रूप से मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। जलकुंभी और पानी के बीच तैरते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस और स्थानीय लोगों की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भारी भीड़ डैम किनारे जमा हो गई.
Read Also: मास्को के एक रेस्टोरेंट में हुआ बम धमाका, तीन लोगों की हुई मौत, 21 घायल

शिनाख्त में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है या शव को यहां बहाया गया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों से इसका मिलान कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है.
