CWG 2026: ग्लासगो में भारत का धमाका, 10वें दिन जीते 16 मेडल; मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंचा देश

News Wave Desk: ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रतियोगिता के 10वें दिन भारतीय...

News Wave Desk: ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रतियोगिता के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल की झड़ी लगा दी. भारत ने एक ही दिन में कुल 16 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत कुल 39 मेडल के साथ ओवरऑल मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

बॉक्सिंग में भारत का दबदबा, एक दिन में आए 7 गोल्ड

भारत के लिए 10वां दिन बॉक्सिंग के लिहाज से बेहद खास रहा. भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. प्रीति पवार, जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने अपनी-अपनी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते. प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किलोग्राम, जैस्मिन लैम्बोरिया ने 57 किलोग्राम, साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम, प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम और अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता. वहीं, सचिन सिवाच ने पुरुषों की 60 किलोग्राम और अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया.

बॉक्सिंग में तीन सिल्वर भी भारत के नाम

गोल्ड के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन सिल्वर मेडल भी जीते. जदुमणि सिंह मंडेंगबाम ने पुरुषों के 55 किलोग्राम, लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम और नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया.

पैरा एथलेटिक्स में भारत ने जीते दो मेडल

पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. पुरुषों के F57 शॉट पुट इवेंट में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल अपने नाम किए. सोमन राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया. इस प्रदर्शन के साथ भारत ने इस इवेंट में शानदार 1-2 फिनिश दर्ज की.

ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल को सिल्वर, सेल्वा प्रभु को ब्रॉन्ज

एथलेटिक्स में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भी भारत को दोहरी सफलता मिली. प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं, लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह का दूसरा मेडल है.

Read Also: गुमला : कार, बाइक या साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना हुआ मुश्किल, जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जूडो में उन्नति शर्मा ने जीता ब्रॉन्ज

जूडो में भी भारत का खाता खुला. उन्नति शर्मा ने महिलाओं की -57 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की मेडल संख्या में इजाफा किया.

10वें दिन भारत के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

गोल्ड मेडल

  • प्रीति पवार – महिलाओं की 54kg, बॉक्सिंग
  • जैस्मिन लैम्बोरिया – महिलाओं की 57kg, बॉक्सिंग
  • सोमन राणा – पुरुषों की शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स
  • साक्षी चौधरी – महिलाओं की 51kg, बॉक्सिंग
  • प्रिया घनघस – महिलाओं की 60kg, बॉक्सिंग
  • अरुंधति चौधरी – महिलाओं की 70kg, बॉक्सिंग
  • सचिन सिवाच – पुरुषों की 60kg, बॉक्सिंग
  • अंकुश पंघाल – पुरुषों की 80kg, बॉक्सिंग

सिल्वर मेडल

  • प्रवीण चित्रावेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • जदुमणि सिंह मंडेंगबाम – पुरुषों की 55kg, बॉक्सिंग
  • शुभम जुयाल – पुरुषों की शॉट पुट F57
  • लवलीना बोरगोहेन – महिलाओं की 75kg, बॉक्सिंग
  • नरेंद्र बेरवाल – पुरुषों की +90kg, बॉक्सिंग

ब्रॉन्ज मेडल

  • सेल्वा प्रभु थिरुमारन – पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • उन्नति शर्मा – महिलाओं की -57kg, जूडो
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000m

39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर भारत

10वें दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के खाते में अब कुल 39 मेडल हो गए हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत अब मेडल टैली में चौथे स्थान पर है. मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया 149 मेडल के साथ पहले, इंग्लैंड 99 मेडल के साथ दूसरे और कनाडा 57 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत के खाते में 39 मेडल हैं, जबकि स्कॉटलैंड 37 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर है.

CWG 2026: भारत की पूरी मेडल टैली

गोल्ड मेडल (13): मीराबाई चानू, शर्मिला धनखड़, दिलीप महादू गावित, अस्मिता डे, हर्ष सिंह, प्रीति पवार, जैस्मिन लैम्बोरिया, सोमन राणा, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल.

सिल्वर मेडल (17): ऋषिकांत सिंह, मुथुपंडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, वल्लूरी अजय बाबू, हरजिंदर कौर, सर्वेश कुशारे, गुलवीर सिंह, एम. श्रीशंकर, मोहम्मद बेसिल, लवप्रीत सिंह, यामिनी मौर्या, नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रावेल, जदुमणि सिंह मंडेंगबाम, शुभम जुयाल, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल.

ब्रॉन्ज मेडल (9): झंडू कुमार, बिंद्यारानी देवी, शिल्पा के. शायला, सीमा कालीरमना, तेजस्विन शंकर, यश वीर सिंह, सेल्वा प्रभु थिरुमारन, उन्नति शर्मा और गुलवीर सिंह.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *