Chaibasa : स्थानीय मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव रहे. जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.

छात्रों को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस विशेष अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

ALSO READ : पेपर लीक के बाद मृत छात्रों के परिजनों से मिलें राहुल गांधी, कहा – छात्रों को माफी की जरूरत नहीं
