Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के वन्य प्राणी क्षेत्र अंतर्गत ढोढाकोला जंगल स्थित टेकवा माइंस में शनिवार रात अवैध माइका उत्खनन की सूचना पर वन विभाग ने छापेमारी कर कंप्रेसर लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए. कार्रवाई रेंज ऑफिसर के निर्देश पर की गई. वन विभाग की टीम के पहुंचते ही अवैध उत्खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए. बताया गया कि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले. टीम ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर कोडरमा वन परिसर पहुंचाया.

अवैध खनन में लगे वाहन जब्त
वन विभाग ने बताया कि अवैध उत्खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. मामले में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी दल में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, कुंदन कुमार, किशोर कुमार यादव, गोपाल यादव, दुर्गा प्रसाद महतो, पवन कश्यप सहित अन्य कर्मी शामिल थे. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read : मारवाड़ी प्लस टू स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
