PM, गृह मंत्री, CM और विधायक को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज, जांच में जुटी नगड़ी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया के विधायक नवीन...

Ranchi: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल को वीडियो के माध्यम से गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. पहले इस मामले में लिखित आवेदन दिया गया जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई. 

वीडियो जारी कर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप

इस एफआईआर में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. नगड़ी के अलीम अंसारी ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक नवीन जयसवाल के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.
Read Also: जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा की थी योजना: बंगाल और झारखंड से जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपे आवेदन में कहा है कि आरोपी ने वीडियो के जरिए समाज में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अलीम अंसारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. नगड़ी थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *