गिरिडीह : श्रावणी मेला के लिये SP डॉ. बिमल कुमार ने किया रात्रि निरीक्षण, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Giridih : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस पूरी...

एसपी डॉ. बिमल कुमार

Giridih : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में रविवार मध्य रात जिला पुलिस अधीक्षक SP डॉ. बिमल कुमार ने निमियाघाट से लेकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान डुमरी के एसडीपीओ SDPO आबिद खान भी उनके साथ मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान एसपी SP ने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. यात्रा मार्ग पर लगातार पुलिस गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

मार्ग में लगाये गये पुलिस पदाधिकारियों के नंबर

पुलिस अधीक्षक SP ने बताया कि निमियाघाट से बेंगाबाद तक पड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए गए हैं. जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा शिविरों में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान सड़क व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया गया. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करें.

श्रद्धालुओं से अपील संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें

गिरिडीह पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी या संबंधित थाना को दें. प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बाबा नगरी देवघर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

 

ALSO READ : अरगोड़ा में दर्ज अपहरण का मामला निकला फर्जी, लापता बच्चे मर्जी से अपने परिवार वालों के गया था घर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *