लापता बच्चों और मानव तस्करी पर उच्च स्तरीय बैठक कल

Ranchi: लापता बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी की गंभीर समस्या से निपटने के लिए पटना में एक उच्च स्तरीय समिति की...

Ranchi

Ranchi: लापता बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी की गंभीर समस्या से निपटने के लिए पटना में एक उच्च स्तरीय समिति की सम्मेलन-सह-परामर्श बैठक आयोजित होने जा रही है. इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के नोडल अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.सम्मेलन में भाग लेने वाले नोडल अधिकारियों से एक विस्तृत प्रेजेंटेशन तैयार करने का अनुरोध किया गया है.

इन प्रमुख बिंदुओं पर सीआईडी के द्वारा मांगी गई रिपोर्ट:

– चुनौतियां और समाधान: लापता बच्चों और मानव तस्करी से जुड़ी प्रमुख चुनौतियां तथा उनके संभावित समाधान.

– केस स्टडी: इस विषय से संबंधित केस स्टडीज प्रस्तुत करना.

– बेस्ट प्रैक्टिसेज: राज्य द्वारा अपनाए जा रहे सर्वश्रेष्ठ उपाय

– SOP के लिए सुझाव: अखिल भारतीय मानक संचालन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए अपने सुझाव और सिफारिशें प्रस्तुत करना

ALSO READ: NEET PG 2026: केंद्र सरकार ने किए कई अहम बदलाव, अभ्यर्थियों के घर के पास होंगे परीक्षा केंद्र, जानिए और क्या हुआ फैसला?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *