पेरू विमान हादसे में 13 लोगों की मौत

NewsWave Desk : पेरू के दक्षिणी इलाके में एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना शनिवार की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया...

पेरू विमान हादसे
सांकेतिक तस्वीर

NewsWave Desk : पेरू के दक्षिणी इलाके में एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना शनिवार की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. घटना नास्का में हुई. इस हादसे में विमान में सवार 13 लोगों की मौत हो गयी. रोडियाना कंपनी का यह छोटा विमान (एवियोनटा) पिस्को हवाई अड्डे से नास्का लाइन्स के पर्यटन उड़ान के लिए रवाना हुआ था. विमान नास्का शहर से करीब छह किलोमीटर दूर एक खेत में जा गिरा और आग की लपटों में जल उठा. हादसे में 11 पर्यटक, पायलट और को-पायलट समेत सभी मौके पर ही मारे गए. इस हादसे में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा.

जमीन से टकराने पर हुआ जोरदार विस्फाट

स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के जमीन से टकराने के साथ ही जोरदार विस्फोट हुआ और वह पूरी तरह जल गया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन बचाव कार्य में आग ने काफी बाधा डाली.

 

ALSO READ : यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सपा का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- शिक्षा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर सरकार से होंगे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *