Click Here
Click Here
Click Here

सीसीटीवी की नजर में कूड़ा फेंकने वाले, निगम ने 6 प्रतिष्ठानों पर ठोका जुर्माना

रांची : रांची नगर निगम ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. सड़कों और...

रांची : रांची नगर निगम ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा डंप करने वालों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है. 16 फरवरी 2026 को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी के दौरान सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार ने छह प्रतिष्ठानों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा. तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पर कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और दोबारा उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

इन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

कार्रवाई की जद में आने वालों में नागेंद्र कुमार मेन रोड, मधुसूदन घोष गौराण मिष्ठान भंडार मेन रोड, पंकज सिंह मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे, कुलदीप सिंह स्टेशन रोड, अनुराग चौधरी होटल अंबेडकर स्टेशन रोड और महावीर जनरल स्टोर लालपुर शामिल हैं. निगम टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर मौके पर पहुंचकर चालान काटा और जुर्माना वसूला.

निगम का स्पष्ट संदेश, दोबारा गलती पर होगी सख्ती

नगर निगम ने साफ किया है कि सड़कों, सार्वजनिक स्थानों या खाली जमीन पर कूड़ा, निर्माण सामग्री या अन्य कचरा फेंकना अपराध है और झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निगम के वाहन में ही दें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची बेहतर रैंक हासिल कर सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *